गोविंदपुर में अबकी बार 400 के पार का नारा लगा। इस चुनावी अभियान में भावी सांसद विद्युत बरण महतो एवं राजकुमार सिंह शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 : बाजपाईयों ने अबकी बार 400 के पार का बुलंद नारा लगाते हुए चलाया जनसंपर्क अभियान।
जमशेदपुर लोक सभा अंतर्गत गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह नेतृत्व में दक्षिणी छोटा गोविंदपुर शक्ति केंद्र एवम मंडल के समस्त पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के सौजन्य से आयोजित घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में जमशेदपुर के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो तथा प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह शामिल होकर जनता जनार्दन से 25 मई को भाजपा के कमल निशान पर मतदान कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनने के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश किसनमोर्चा कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह,जुगनू वर्मा मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार महिला मोर्चा अध्यदक्ष गौरी कुमारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बैजू सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!