अलीगंज डंपर की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों सहित तीन की दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल,शव गांव पहुंचते ही फफक फफक कर रो पड़े गांव के लोग

अलीगज के नया गांव थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव के रहने वाले तीन बाइक सवारों की कस्बा नवाब गंज के मुख्य चौराहे पर डम्पर के रौंदने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।तीनों युवकों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

महिलाये परिजन का रो रो कर बुरा हाल है गांव में चीत्कार मच गया है।हर दरवाजे पर नाते रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।अंतिम दर्शन को सैकड़ो की संख्या में आस पास के गांव के लोग एकत्रित हुए हैं।

दरअसल इस भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों सहित तीन की मौत हुई है।घटना से जुड़ा सी सी टी वी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी सामने आया है जिसमे ट्रक तीनों युवकों को रौंदता हुआ करीब 20 मीटर तक ले गया तीनों युवक बुरी तरह कुचल गए।इस हादसे में पुष्पेंद्र पुत्र कमलेश उम्र 20 वर्ष नीशू पुत्र कैलाश उम्र 15 वर्ष,अर्पित पुत्र मानसिंह उम्र 20वर्ष जो कि दोनों आपस में चचेरे भाई है दोनों की दर्दनाक मौत हुई है।दरअसल कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया।

हादसा इतना भयावह था कि डंपर बाइक को घसीटते हुए एक पुराने पाकड़ के पेड़ को उखाड़कर दुकान के टीन शेड में खड़ी कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


कैसे हुआ हादसा?


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना नया गांव के ग्राम कूड़ा  निवासी पुष्पेंद्र (20) पुत्र स्व. कमलेश सिंह, अर्पित यादव (18) पुत्र मान सिंह और निशु (15) पुत्र कैलाश एक ही बाइक पर सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वे नवाबगंज चौराहे पर पहुंचे, मोहम्मदाबाद मार्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के बजरी लदे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक और बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे, जबकि दो युवकों को डंपर रौंदता हुआ ‘मिश्रा बीज भंडार’ के पास लगे पाकड़ के पेड़ को उखाड़कर दुकान में जा घुसा। दुकान के बाहर टीन शेड में खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।


सोशल मीडिया से हुई पहचान


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि पुलिस को अवशेषों को इकट्ठा करना पड़ा। शुरुआत में पहचान मुश्किल थी, लेकिन बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

रविवार सुबह परिजन थाने पहुंचे, तब जाकर शिनाख्त हो सकी। मृतक आपस में चचेरे भाई थे।मृतकों में अर्पित की अकेला ही घर का चिराग था उसकी शादी हाल में ही जहान गंज थाना क्षेत्र के डिपिन गांव की रहने सोनी से रुकी थी मई माह में बारात जानी थी उसकी दो बहने है कंचन और सोनी जिनकी शादी हो चुकी है वही मृतक पुष्पेंद्र की एक छोटी बहन दुर्गा है जिसकी उम्र 18 वर्ष है,एक छोटा भाई सचिन है जिसकी उम्र 20 वर्ष है पिता का स्वर्गवास हो चुका है।मृतक नीशू का एक छोटा भाई जिसकी उम्र 10 वर्ष बहन सुहावनी शादी योग्य है ।मृतक अर्पित इंटर मीडिएट का छात्र है वही नीशू नौवीं कक्षा का छात्र है गांव में ही सुभाष इंटर कालेज में पड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अर्पित अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ ननिहाल जा रहे थे।तभी तेज रफ्तार डम्पर ने रौंद दिया जिसकी वजह से भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई।

परिवार के ही अवधपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बेहद दर्दनाक हादसा है तीन लोगों की मौत हुई है। पूरा गांव गमगीन है गांव में मातम पसर गया है घर में कोई कमाने खाने वाला नहीं है लड़कियां शादी योग्य है।

गांव के ही दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया बेहद दर्दनाक हादसा है तीन गांव के ही बच्चों की मौत हुई है गांव में मातम पसरा हुआ है घरों में चूल्हे नहीं जले हैं यहां तक की छोटे-छोटे बच्चों ने भी बिस्किट खाकर गुजारा किया है आसपास के गांव के हजारों लोग ढांढस बंधाने पहुंचे हैं गरीब लोग हैं।

मृतकों के परिवार के ही रामनरेश ने बताया इस हादसे में गांव के तीन बच्चों की मौत हो गई गांव में मातम फसर हुआ है घरों में चूल्हे नहीं जले हैं पूरा गांव इस घटना से आहत हुआ है। परिवार इस घटना से सदमे में है।

मृतकों के शव जैसे ही गांव पहुंचे चीत्कार मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।गांव में ही मृतकों के क्षत विक्षत शवों का अंतिम संस्कार सम्पन्न होगा।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *