प्राण वायु के संतुलन हेतु नुवोको जोजोबेड़ा के सौजन्य से बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सलगाझुड़ी के पहल पर फलदार वृक्ष लगाए गए।

जमशेदपुर। अंबर के नीचे धरती पर नैसर्गिक रूप से ऑक्सीजन के निर्माणकर्ता (वृक्ष) को जमशेदपुर बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सलगाझुड़ी के प्रयास एवं नुवोको विस्टा कॉरपोरेशन लिमिटेड, जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के सौजन्य से 100 फलदार वृक्ष 2 अगस्त को उपलब्ध कराए गए।

आज विधिवत रूप से आदिवासी कला संस्कृति का स्थल सलगाझुड़ी में पौधारोपण किया गया। उक्त अवसर पर नुवोको विस्टा कॉरपोरेशन लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड उमा सुर्यम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के सीएसआर अधिकारी अभिजीत चटर्जी एवं ईस्टर्न सिंपेक्स लिमिटेड जोजोबेड़ा के जनरल मैनेजर आर के तिवारी, प्लांट मैनेजर सुब्रत उपस्थित होकर अपने कर कमलों से फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण किए।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नुवोको सीमेंट प्लांट हेड उमा सूर्यम ने अपने वक्तव्य में कहा कि बिगड़ती हुई पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है।

हमारी कंपनी सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए इस तरह के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों को सराहना करते हुए कहा कि हमारी कंपनी इस तरह के कार्यों में हमेशा साथ रहेगी।

मौके पर बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष प्रकाश सांडील, सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत करुआ, उपाध्यक्ष बबलू करुआ, सदस्य अमित कुमार, लक्ष्मण मुंडा, रणवीर सिंह, जुझार समद , धन सिंह मुंडा, संजय सामंता, किशोर महतो, सदन प्रसाद,गणेश मुंडा, सुदेश मुंडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!