धर्मसिंहवा में निकाली गई तिरंगा यात्रा , गूंजे देशभक्ति के नारे

संतकबीरनगरहर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को धर्मसिंहवा कस्बे में भाजपा नेता कैलाश नाथ वर्मा अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
          यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने सम्मिलित होकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के संजीव राय ने कहा कि आज का यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की नई लहर पैदा करने में सहयोग करें।
        

यात्रा में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते रहे।


        तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यक्रम संयोजक व भाजपा नेता कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कस्बे में स्थित श्री राम जानकी कुटी पर सोमवार की सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया जो दोपहर करीब 11 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा श्रीराम जानकी कुटी से निकल कर गौरी राई हनुमान मंदिर तक गई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक,
पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,मंडल महामंत्री ईश्वर चंद्र शुक्ला,सांथा ब्लाक प्रमुख अरविंद जायसवाल, धर्मसिंहवा चेयरमैन प्रतिनिधि नजमुद्दीन अंसारी, पूर्व नगर पंचायत संयोजक राजू पांडेय,सेक्टर अध्यक्ष महेश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि धर्मराज अग्रहरि, मंडल मंत्री इंदल राव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, मेहदावल विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल, महामंत्री सौरभ राय, लक्ष्मी शंकर,बालगोविंद राय, राजेश त्रिपाठी, विपिन वर्मा , बृजेश चंद्र त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी,राजू मद्धेशिया, राधेश्याम चौधरी ,नईम सिद्दीकी उर्फ हाफिज, सौरभ जायसवाल, सुदामा प्रसाद,राजन ठकुराई, राहुल शुक्ला,आकाश पांडेय , राहुल विश्वकर्मा, रामसुभग चौरसिया सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *