अलीगंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और सेना के शौर्य को सलामी दी गई। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष किया गया और उत्साह प्रकट की गई।

अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तरंगे यात्रा निकाली गई इस दौरान प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान दिनेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय… के उद्घोष के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार राजपूत, मंडल महामंत्री राम प्रकाश, दिनेश चंद गुप्ता, हिर्देश कुमार मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश