महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सेवा पर दो मुख्य आरक्षी सम्मानित

संतकबीरनगर।महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद संतकबीरनगर के दो मुख्य आरक्षियों को सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार और सुनील कुमार पटेल को उनके सराहनीय कार्यों के लिए महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान किया।सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों मुख्य आरक्षियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में इनका योगदान अनुकरणीय रहा, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। इस अवसर पर पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और दोनों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *