घोड़ाबांधा साईं मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित


जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव घोड़ाबांधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई । रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महारूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित की गई।

जबकि सोमवार को भोले बाबा का दिव्य श्रृंगार, भव्य एवं भक्तिमय महा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। साईं भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। शिर्डी वाले साईं बाबा …, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम … भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधी।


इस दौरान बतौर अतिथि संस्थान के संरक्षक आलोक सिंहा , वरिष्ठ पत्रकार व संपादक ब्रज भूषण सिंह , आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक नवीन चौरसिया , समाजसेवी मिथिलेश कुमार यादव, संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार, विजय सिंह, महासचिव सी उदय भास्कर, चंद्रशेखर, राजेश पांडेय, नूतन मैम , श्रीमती आलोक कुमार, आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका अर्चना चौरसिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष अनूप रंजन ने किया। संस्थान के द्वारा तमाम अतिथियों को तिलक लगाकर तथा फूलों का गुलदस्ता एवं धार्मिक पट्टा भेंटकर स्वागत किया गया।


वरिष्ठ पत्रकार ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि देवस्थानम साईं मंदिर इस रूप में विकसित हो रहा है जहां आने से शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने शिवरात्रि के दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम में माताओं की उपस्थिति को सराहा। उन्होंने कहा कि देवस्थानम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो। ऐसी कामना है।


आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक नवीन चौरसिया ने कहा कि बिना शिव के उत्सव संभव नहीं है। और शिव के बिना उत्सव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिव जी हमेशा ध्यान मुद्रा में दिखते हैं वह संदेश है। आगे कहा कि शिव और पार्वती इन दोनों तत्व के संयोग को योग कहते हैं। जीवन को जानने की प्रवृत्ति शिव तत्व है। उन्होंने सबों को ध्यान के लिए प्रेरित किया।‌


मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि साई परिवार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम काबिले तारीफ है। अंत में संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार धन्यवाद ज्ञापन किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *