
5-5 हजार के इनामी अपराधियों के पास से तमंचा, जिन्दा कारतूस, चाकू व मोटरसाइकिल बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 5-5 हजार रुपये के इनामी दो अन्तर्राज्जीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक नाजायज चाकू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारीडीहा के नटवाबार तिराहा के पास से अभियुक्त लक्ष्मी नारायण उर्फ बत्तन पुत्र नन्दलाल निवासी नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर एवं सोनू उर्फ मण्टू पुत्र रामसजन निवासी एकौना खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान लक्ष्मी नारायण के पास से एक मोटरसाइकिल (UP53 EW 6728) व नाजायज चाकू तथा सोनू उर्फ मण्टू के पास से एक तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया है।
दोनों अभियुक्तों पर संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर एवं गोरखपुर जनपदों में चोरी, लूट, गैंगेस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, व आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल महेन्द्र निषाद, जितेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक यादव व अनिल प्रसाद शामिल रहे।
