22 ग्राम स्मैक के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच
पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व

क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में गठित टीम व एस0एसबी0 बल द्वारा दिनांक 23.09.2023 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलईगांव नेपाल वार्डर से 02 नफर अभियुक्त 1- संजय थारू पुत्र सियाराम चौधरी निवासी बासगढ़ी वार्ड नं0 -09 थाना बासगढ़ी तोरिया पोस्ट गुलरिहा जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल 2- अनुज चौधरी पुत्र गोकरन थारू निवासी बासगढ़ी वार्ड नं0 -07 छोटकी डेबड़ा थाना बासगढ़ी तोरिया पोस्ट गुलरिहा जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल को 22 ग्राम नाजायज स्मैक (प्रत्येक के पास से 11 – 11 ग्राम) के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि उ0नि0 विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व एस0एस0बी0 बल के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु के चेकिंग के दौरान अभियुक्त उपरोक्त को लौकाही में नेपाल वार्डर पर नेपाल जाते हुए 30 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 429/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नाम पताः
1- संजय थारू पुत्र सियाराम चौधरी निवासी बासगढ़ी वार्ड नं0 -09 थाना बासगढ़ी तोरिया पोस्ट गुलरिहा जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल ।
2- अनुज चौधरी पुत्र गोकरन थारू निवासी बासगढ़ी वार्ड नं0 -07 छोटकी डेबड़ा थाना बासगढ़ी तोरिया पोस्ट गुलरिहा जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल ।
गिरफ्तारी टीमः
1.व0उ0नि0 अशोक चतुर्वेदी
2. कां0 रामनिवास यादव
3. कां0 रणजीत यादव
4. AC/GD गौतम शर्मा
5. SI/GD ठाकुर सिंह
मय एसएसबी बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!