TWU Election 24 : चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री व अन्य उम्मीदवारों के फॉर्म हेतु शुल्क हुआ जारी।

जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव 2024 कार्यक्रम के अनुसार आज भी वोटर लिस्ट पर दावा/आपत्ति का समय था जिसमे कुल 81आवेदन चुनाव समिति को प्राप्त हुआ। इसमें ज्यादातर आवेदन निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता का नाम जोड़ने अथवा घटाने के संबंध में था। वहीं कुछ ऐसा भी आवेदन आया जिसमे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में फेर बदल नहीं करने का अनुरोध किया गया था। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज ही दिनांक 24 जनवरी 2024 को संध्या 8 बजे करना है, जोकि तकनीकी असुविधा के कारण रात तक कर दिया जायेगा। टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनाव संचालन समिति ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हेतु निम्नलिखित नामांकन शुल्क जारी किया-
अध्यक्ष, महामंत्री, सह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क ₹10,000(चुनाव 2021) से बढ़ा कर ₹15,000 निर्धारित किया।
उपाध्यक्ष, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, सहलेखागर पद के लिए नामांकन शुल्क को ₹5000 (चुनाव 2021) से बढ़ा कर ₹8000 (चुनाव 2024) निर्धारित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क को 1000₹ से बढ़ा कर ₹2000 सर्वसम्मति से निर्धारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!