मेहदूपार में मिशन शक्ति-05 के तहत साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया

संतकबीरनगर।धर्मसिंहवा थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आर.सी.एम.एस. पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, मेहदूपार में मिशन शक्ति-05 एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक या कॉल से सावधान रहें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी साझा न करें।छात्रों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल सहायता 1098 और आशा ज्योति केंद्र 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *