मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रामगांव द्वारा बालिका महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया

बहराइच दिनांक 30/09/2024 को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु मिशन शक्ति के तहत थाना रामगांव द्वारा बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के तहत नौतला बाजार और श्री राम जानकी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज गढ़वा थाना रामगांव बहराइच में जन जागरूकता कार्यक्रम कर बच्चो एवं बालिकाओ / महिलाओं जागरूक किया व आत्मरक्षा के गुण भी बताए गए,

इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया ।

मिशन शक्ति टीम

म0उ0नि0आशा वर्मा
म0आ0 सोनी सिंह
म0आ0 कंचन देवी
का0 अमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!