–

आज दिनांक 20.11.2025 को पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन पवन कुमार के नेतृत्व में यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत किसान डिग्री कॉलेज, जनपद बहराइच में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने हेतु विस्तृत रूप से समझाया गया तथा उनसे अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करते हुए अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

मुख्य निर्देश / प्रमुख बिंदु-
1. सड़क पर चलते समय फुटपाथ का प्रयोग करें; जहां फुटपाथ न हो, वहां सड़क के बायीं ओर चलें।
2. सड़क पार करते समय पहले दायें, फिर बायें देखकर ही सुरक्षित रूप से पार करें।
3. बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के दोपहिया/चारपहिया वाहन न चलाएं।
4. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
5. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
6. तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं; यह दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
7. वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें और सुनिश्चित करें कि पीछे से कोई वाहन न आ रहा हो।
8. सड़क पर लगे यातायात संकेत चिन्हों का पालन करें।
9. बाइक चलाते समय स्टंट/करतब*न करें—यह अत्यंत खतरनाक और दंडनीय है।
10. वाहन को हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
साथ ही सभी से अपील की गयी कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं, तथा इन नियमों के अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का भी पालन करें। जिससे कि सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके ।
