अलीगंज ।थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित मुक्का कालोनी में अज्ञात चोरों ने ताले चटका कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।अज्ञात चोरों ने घर में रखे बक्से अलमारी खंगाल कर रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिया।
दोपहर बात जब घर के सदस्य शादी समारोह से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजों में लगे ताले टूटे पड़े है।घर अन्दर घुसकर देखा तो सभी चौंक गए सामान बिखरा पड़ा था।बक्से और अलमारी टूटे पड़े थे।कमरों में चारो ओर सामान बिखरा हुआ था।ग्रह स्वामी ने तत्काल सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई हैं
जानकारी के अनुसार गृहस्वामी जय सिंह पुत्र सरदार सिंह ग्राम बल्लूपुर के मकान में उनके बेटे रहते हैं। गुरुवार की शाम 6:00 बजे दोनों भाई अपने चाचा जोहरी सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए गौरपुर थाना कायमगंज गए हुए थे।शुक्रवार को दोपहर बाद जब परिवार के लोग शादी से लौट कर आए तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था जिसमें कान की झुमकी टॉप्स तीन अंगूठी सहित सोने चांदी के जेवरात गायब थे।
पीड़ित परिवार ने तत्काल सूचना डायल 112 को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है चोरी की वारदात की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।अज्ञात चोर घर के अंदर रखी नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
गृहस्वामी सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे।तभी अज्ञात चोरों ने घर में धाबा बोल दिया ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोर लर,अंगूठी,पाजेब सहित जेवरात चोरी कर ले गए हैं।जब हम लोग शादी से वापस लौटे तो देखा ताले चटके हुए है छ से सात लाख रुपए का नुकसान है।
मामले पर क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर से जब बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है ।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।तहरीर प्राप्त होते ही एफ आई आर पंजीकृत कर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर