इंटक की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक मे जमशेदपुर से यूनियन के नेतृत्वकर्ता दिल्ली पहुंचे।

इंटक के राष्ट्रीय स्तर बैठक में देश भर के मजदूर नेता पहुंचे।जमशेदपुर से यूनियन के नेतृत्वकर्ता भी काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। बताते चले की टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव नितेश राज आदि मौजूद थे। वहीं इस बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं जमशेदपुर के अन्य यूनियन के नेतृत्वकर्ता भी दिल्ली पहुंचे हुए थे।

वर्तमान परिपेक्ष में यूनियन की भूमिका के साथ अन्य विषयों पर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी को जमशेदपुर के ट्रेड यूनियन के नेताओं ने शाल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया तथा जमशेदपुर के ट्रेड यूनियन से संबंधित विषयों पर बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!