🔴पिपरवार सीसीएल गेस्ट हाउस में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न।
🔴 14 फरवरी को पिपरवार में सर्वसम्मति से लिया गया प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजन का निर्णय।
संवाददाता
रांची/पिपरवार :सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा पंचवटी सभागार में शनिवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मासूम अंसारी ने किया।

बैठक मे झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने हेतु रांची जिला अंतर्गत सदस्यता बढ़ाने,युनियन के सदस्यों को आई कार्ड सहित अन्य कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्थानीय पत्रकारों के ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गई।बैठक मे सर्वसम्मति से आगामी 14 फरवरी को पिपरवार क्षेत्र मे झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे इसकी तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिहं ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारो के हक व अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है।समय समय पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे एकजुट एवं एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारो को निष्पक्ष व पारदर्शिता पत्रकारिता की जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया जाता है।उन्होने कहा कि पिपरवार क्षेत्र मे इससे पूर्व वर्ष 2018 एंव 2019 मे लगातार दो बार सफलतापूर्वक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है।करीब सात वर्ष के बाद एक बार फिर से पिपरवार में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। बैठक में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री के साथ साथ भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य को इस कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया है।
बैठक मे मुख्य रूप से नरेशचन्द्र चौरसिया,अशोक सिंह, राकेश सिंह,बिपिन नायक, जयप्रकाश साहा,याकुब अली,प्रवेज आलम,मुमताज आलम,राशीद अंसारी, सनोज चौधरी,अरशद अंसारी,आदर्श विश्वकर्मा सहित पिपरवार और खलारी के पत्रकार मौजुद थे।
