वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाएँ-विजय शंकर नायक

रांची , 06 नवंबर 2025 –
*घाटशिला की जनता जाग चुकी है ,भाजपा का काला शासन – सच्चाई जानती है | वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाएँ। सोमेश सोरेन को जिताएँ – रामदास जी के देखे गये सपनों को पूरा करे* !

विजय शंकर नायक

आज विजय शंकर नायक, केंद्रीय उपाध्यक्ष – आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी, घाटशिला में हो रहे उपचुनाव मे घाटशिला की जनता के नाम अपील करते हुए कही |इन्होने आगे कहा की यह उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है।

यह आदिवासी मूलवासी स्वाभिमान का महासंग्राम है। यह रामदास सोरेन जी की विरासत को बचाने का अंतिम अवसर है। यह भाजपा के कॉरपोरेट लूटतंत्र के खिलाफ जनक्रांति का बिगुल है। सोमेश सोरेन – स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के सुपुत्र – आज घाटशिला की आशा की किरण हैं। वे युवा हैं, ऊर्जावान हैं, और सबसे बड़ी बात – वे रामदास जी के सपनों के वारिस हैं।

विजय नायक ने आगे कहा की घाटशिला की जनता ने देखा है कि कैसे रामदास सोरेन ने घाटशिला को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान दिलाया। आज वही सपना पूरा करने का समय है। भाजपा का काला शासन – सच्चाई आपके सामने है|

कैसे आदिवासी भूमि लूट: 2014-2019 के भाजपा शासन में 1.5 लाख एकड़ से अधिक आदिवासी जमीन कॉरपोरेट्स को सौंपी गई। शिक्षा का विनाश: हजारों स्कूल बंद कर दिए गये थे , शिक्षक भर्तियाँ ठप थे , बच्चे भूखे पेट पढ़ने को मजबूर। बच्चियां भात भात कह कर मरने को मजबूर थी |

केंद्र की सरकार ने रोजगार का झूठा प्रलोभन देकर “2 करोड़ नौकरियाँ” का वादा की थी जबकि , हकीकत में 25% से अधिक बेरोजगारी आज बड़ी है । महिला अत्याचार में वृद्धि हुई थी ,राशन कार्ड लाखो में कैन्सिल किये गये थे , गैस सिलेंडर में वृद्धि कर उसे ₹1200, तक किया गया था | भाजपा को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नही है

विजय शंकर नायक ने आगे कहा की घाटशिला की जनता अब जाग चुकी है और वे अब भाजपा के बहकावे में नही आने वाली है। 11 नवंबर को वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाएँ। सोमेश सोरेन को जिताएँ – रामदास जी के देखे गये सपनो को पूरा करने का अब समय है जिसे चुके नही और झारखंड का भविष्य बचाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *