Hip-hip hurrahe BH NDA: बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल की ओर से उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया। जीत के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा लड्डू वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दिए। वहीं भाजपा जमशेदपुर मुख्यालय के प्रभारी सुबोध झा ने जीत कि खुशी पर बागबेड़ा में बच्चों के बीच खिलौने और मिठाई बाटकर जश्न मनाया।

प्रदेश के कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उक्त अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा बिहार की जनता ने जाति-आधारित राजनीति को नकारते हुए सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

बताते चले कि गोविंदपुर मंडल के उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, नेता जुगनू वर्मा, बलराम सिंह, मधु सिंह, महामंत्री सतीश व सतीश सक्सेना, कार्यालय प्रभारी सुजय पांडे, अर्जुन कुमार राधेश्याम सिंह, चंद्रशेखर सिंह शिवजी प्रसाद, अजय गुप्ता, महेंद्र शाह, अंजिसू कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार, देवचन्द्र समेत अनेक कर्मठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाती है। मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगे भी क्षेत्र में सेवा और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।
