ग्राम प्रधान महटोली ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल।।

रामपुरा, जालौन। विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत महटोली में ग्राम प्रधान शिववरण सिंह ने गुरुवार को गांव के असहाय, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए।
ग्राम प्रधान शिववरन सिंह ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है।गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं।

मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं।मेरे द्वारा गांव के गरीबों व असहायों का चयन कर सूची बनाई गई थी। उन लोगों को अपने आवास पर बुलाकर शाम को प्रधान प्रतिनिधि ने कंबल वितरित किया।उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायो की सेवा करना पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है।कंबल पाकर ग्रामीण काफी खुश नज़र आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!