शीर्ष अधिकारियों के साथ एशियन पेंट्स के पुर्व CHRO विवेक एस पटवर्धन ने TWU कार्यालय का दौरा किया।

Jamshedpur TWU: एशियन पेंट्स के पूर्व सीएचआरओ विवेक एस पटवर्धन ने आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को यूनियन कार्यालय का दौरा किया, उस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष तीन अधिकारियों से मुलाकात की। बताते चले की उनके साथ जुबिन पालिया चीफ ग्रुप एचआर एंड आईआर, टाटा स्टील, जमशेदपुर और राजेश चिंतक, चीफ एचआरबीपी रॉ मैटेरियल्स, टाटा स्टील, जमशेदपुर भी शामिल थे।

अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष। अध्यक्ष एवं महासचिव सतीश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत के दौरान अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं शैलेश कुमार सिंह ने अतिथियों को शॉल एवं गुलदस्ता भेंट किये।

तत्पश्चात उन्हें एक प्रेजेंटेशन दिखाया गया; उन्हे वीजी गोपाल हेरिटेज ले जाया गया जहां उन्होंने महासचिव सतीश कुमार सिंह से संघ के इतिहास और प्रमुख घटनाओं का अवलोकन किया।

विवेक एस पटवर्धन यूनियन के 100 शानदार वर्षों और टाटा वर्कर्स यूनियन की गतिविधियों के बारे में जानकर प्रभावित हुए वहीं उन्होंने सभी के बीच एशियन पेंट्स के पूर्व सीएचआरओ के रूप में अपने अनुभव भी साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!