टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक वी.के.शर्मा ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया।

जमशेदपुर। टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक वी.के.शर्मा गुरुवार के दिन यूनियन कार्यालय का दौरा किया और टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारियों से मुलाकात की। ‌दौरा के दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष एचआरएम अत्रेयी सान्याल, चीफ ग्रुप एचआर जुबिन पालिया एवं आईआर भी थे। टाटा वर्कर्स यूनियन के चहते अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष, शत्रुघ्न कुमार रॉय, उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, सरोज कुमार सिंह, सहायक। सचिव, अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव एवं हरि शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार उपस्थित थे। बताते चले की अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कार्यालय में आए हुए अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर किया। श्री शर्मा टाटा वर्कर्स यूनियन की गतिविधियों और कामकाज से बहुत प्रभावित हुए वहीं टाटा स्टील व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच 100 वर्षों के निर्बाध औद्योगिक संबंधों से बहुत प्रभावित दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!