अलीगंज एटा। रविवार 2 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शंखनाद कार्यक्रम का जायजा लेने विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार अलीगंज पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा को जाना। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 99 वर्ष पूर्ण करके 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और शताब्दी वर्ष मानने की तैयारियों में जुटा है। जिसके परिपेक्ष में संघ ने अलीगंज नगर व खण्ड की शाखा टोली के एकत्रीकरण का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया है। जिसमें सभी स्वयंसेवक गणवेश में दिखाई देंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के इस कार्यक्रम में शारीरिक योग, अभ्यास, नियुद्ध, दण्ड प्रहार, आसन का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संघ के विभाग कार्यवाह सौरभ कुमार ने बताया कि अलीगंज विकास खंड के 93 ग्राम पंचायतों में से 53 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शाखा टोली का निर्माण किया है। इस शंखनाद कार्यक्रम में एक हजार एक स्वयंसेवको के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 863 पंजीकरण पूर्ण हो चुके हैं और आगे भी प्रक्रिया जारी है।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश