अश्लील कृत्य कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


बहराइच।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरदी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी महसी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दिनांक 04 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 09:55 बजे ग्राम खैरनिया टेपरा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त बीते करीब तीन माह से फरार चल रहा था।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र बराती, निवासी ग्राम खैरनिया टेपरा, थाना हरदी, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *