वार्ड संख्या – 33 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार ईशान पात्रा को मिला बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह


जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 33 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार अधिवक्ता ईशान पात्रा को बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह मिला है। चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर मिलने से आप कितना खुश हैं , यह पूछे जाने पर श्री पात्रा ने कहा कि बेबी वॉकर छोटे बच्चों का सहारा है।

जिसके सहारे बच्चे खड़ा होकर चलना सीखते हैं। मैं भी इस चुनाव में शून्य से विकास के कार्यों को शुरू करने के लिए वार्ड पार्षद के पद से नामांकन किया हूं। जन संपर्क के दौरान लोगों का जबर्दस्त सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है। लोग वकील बाबू कहकर संबोधित करते हैं।


वैलेट पेपर में मेरा क्रम संख्या – 2 तथा चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर है। मैं विज़न के साथ अपने वार्ड के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उनका आवाज बनने के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए हर वो मुमकिन कोशिश करूंगा जिसकी उपेक्षा लोग जनप्रतिनिधि से करते हैं।

मैं लॉ के साथ बिजनेस की भी पढ़ाई किया हूं। मैनेजमेंट की समझ है। वक्त आने पर मेरा विजन दिखेगा। मैं अपने वार्ड संख्या – 33 के मतदाताओं से बस एक ही अपील करता हूं कि आप सेवा का एक मौका दें। मेरा प्रोफाइल देखकर एक बार जरूर चिंतन करें कि क्या कोई दूसरा मुझसे बेहतर उम्मीदवार हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *