टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा आयोजित विदाई समारोह तथा जिस कंपनी को हमने पूरा जवानी दे दिया; स्मरणीय रहेंगे हमे वो पल।

TWU विदाई समारोह : टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 12 सदस्यों को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में दिनांक 5 जुलाई 2024 को आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, श्याम बाबू, सहायक।

सचिव एवं आमोद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया साथ ही गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किये। सभी ने सेवानिवृत्तों के लिए उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारि बोले यूनियन के द्वारा आयोजित विदाई समारोह एवं जिस संगठन को हमने पूरा जवानी दे दिया; स्मरणीय रहेंगे हमे वो पल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!