अलीगंज! अलीगंज में भाजपा ने मिशन 2027 से पहले संगठन में बदलाव किया है। नए जिला उपाध्यक्ष महामंत्री और मंत्री की सूची जारी की गई है, जिसमें पुराने चेहरों के स्थान पर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद यह बदलाव हुआ है जिससे पार्टी में हलचल मची है।

मिशन 2027 से पहले भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री के साथ-साथ मंत्री पद कोषाध्यक्ष पद पर नई सूची जारी की है। जिसमें पुराने नामचीन चेहरों की जगह नए चेहरों पर दाव लगाया है। वही भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत जिलाउपाध्यक्ष अर्जुन कश्यप व महामंत्री गोपाल शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संसूती के बाद जनपद की नई सूची जारी की गई है।
जिसमें भाजपा ने इस बार नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंप है जबकि लंबे समय से संगठन के पदों पर जमें पुराने चेहरों को जगह नहीं दी गई है। इसी क्रम में भाजपा के चयनित पदाधिकारियों का स्वागत अलीगंज के ग्राम अमरोली रतन पुर में किया गया.

सभी को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया. इस मौके पर दिलीप कुमार राजपूत पूर्व प्रधान , आशीष राजपूत जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक गोपाल शर्मा जिला मंत्री, अर्जुन सिंह कश्यप, सत्यभान सिंह पूर्व प्रधान, संजीव राजपूत एडवोकेट, नवीन राजपूत मण्डल अध्यक्ष, कदम सिंह फौजी बलवीर सिंह, राजकिशोर, कमल किशोर रामविलास, ज्ञान सिंह, विनोद कुमार, डा केश राम, भूपेंद्र सिंह, अंकित, मोहित आदि लोग मौजूद रहे.
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
