कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में एक महिला की शनिवार देर शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की लाश कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची धर्मसिंहवा पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल की। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला का नाम राधिका साहनी पत्नी महेंद्र साहनी उम्र 27 वर्ष है शव पंखे के फंदे से लटका था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है उसकी मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!