अलीगंज में जनता इंटर कालेज व सारा सिंह डिग्री कालेज में नारी सशक्तिकरण अभियान पर महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक।

अलीगंज। प्रदेश सरकार निरंतर नए-नए अभियान चला रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनना है उनको किस तरह से बचना है जिसमें महिला सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश सरकार की मुहिम मिशन शक्ति के तहत अलीगंज के जनता इंटर कालेज व सारा सिंह डिग्री कालेज में नारी मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को जानकारी दी गई इसी क्रम में को नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत सीओ अली गंज सुधांशु शेखर ने बालिकाओं व महिलाओं के स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए जानकारी दी कि किस तरह आपात स्थति में स्वयं को बचाया जा सके।

महिलाओं व अन्य लोगों को बताया गया कि महिलाएं डर के साए में न जीकर डटकर मुकाबला करें। नारी शक्ति को पहला स्थान प्राप्त है अगर नारी शक्ति ही अपने अधिकारों का प्रयोग ना कर पाए तो यह समाज, समाज नहीं रहेगा इसलिए नारी की इज्जत करनी चाहिए। अगर महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होती है तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याएं बताएं जिससे उन समस्याओं का निस्तारण कर महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की जा सके।

आज नारी शक्ति इतनी कमजोर नहीं है कि वह अपने अपमान का घूंट पीकर रह जाए बल्कि अपने अपमान का मुंहतोड़ जवाब इस संसार को देना चाहिए इससे कोई भी नारी शक्ति की तरफ गलत नजर ना उठा सके। समय समय पर जागरूक किया जाता है महिला शसक्तीकरण का यह चौथा अभियान शुरू हुआ है।महिलाओं को समाज में खुल कर जीने का अधिकार है।थानों में महिला की समस्या सुनने के लिये महिला कांस्टेविल मौजूद है। यहाँ पर बताया गया कि महिलाओं को किस तरह अपनी बात समस्या को पुलिस के सामने रखना है। इस मौके पर सीओ सुधांशु शेखर क्राइम इंस्पेक्टर वेदपकाश सीमा त्रपाठी ने जानकारी दी।


दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!