
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितंबर माह मे 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु संविधान द्वारा दिए गए कानून के बारे मे बताया। साथ ही साथ महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और सभी हेल्प लाइन नम्बर के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में डीएमसी मोनिका शुक्ला, सेंटर मैनेजर ऋतुका दुबे, केस वर्कर सुमन सिंह, डॉक्टर शाहरीन परवीन, सुनीता गुप्ता समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।