मौत का कुआं से लौटें श्रमिकों ने साझा किए भयावह मंजर। उनकें सकुशलता पर जिला समाहरणालय में सम्मानित किए गए।

झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये जाने के बाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रांची से जिला मुख्यालय लाया गया। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री के पहल पर सभी 6 श्रमिकों को शुक्रवार की देर शाम रांची लाया गया था। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रम विभाग के पदाधिकारियों को रांची लाने के लिए भेजा गया था जहां से आज दोपहर पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर सभी को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड का बहरागोड़ा में कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके, उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उप विकास आयुक्त मनीष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा ने जिले के सभी रेस्क्यू किए श्रमिक टिंकू सरदार, गुणधार नायक, रंजीत लोहार, रविंद्र नायक, समीर नायक, भुक्तु मुर्मू एवं महादेव नायक को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने अपने साहस और धैर्य के बल पर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया है, इनका सकुशल लौटना हम सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी 6 श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन योजनाओं में अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र का लाभ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड निर्माण या अन्य अहर्ता रखने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं मौके पर सभी श्रमिकों ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री एवं जिला के अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!