विश्वकर्मा योजना व गांव चलो अभियान पर कार्यशाला सह समर्पण दिवस का आयोजन भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।

जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार के दिन 11 फरवरी 2024 को मंडल अध्य्क्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं गांव चलो अभियान पर कार्यशाला सह समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी भाजपा परिवार जनों ने स्वेच्छा से समर्पण राशी समर्पित की। तत्पश्चात जिला प्रभारियों द्वारा प्रधामंत्री विश्वकर्मा योजना सह गांव चलो अभियान पर कार्यशाला में विस्तृत रूप से सभी बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्षो और भाजपाजनों के बीच रखा गया साथ ही गांव चलो अभियान किट वितरण किए गए।कार्यक्रम में जिला से गाँव चलो अभियान के जिला प्रभारी मुची राम बाउरी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला प्रभारी राम सिंह मुंडा, विश्वकर्मा योजना के संयोजक बलराम सिंह, सह संयोजक कमलेश सिंह एवं गाँव चलो अभियान के मंडल प्रभारी विमलकांत झा द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में मुख्य रूप से एस सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बिमल बैठा, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी हिमांशु दुबे, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, कुमार स्मित, अरविंद सिंह चौहान, धनंजय कुमार, महिला मोर्चा अध्य्क्ष गौरी कुमारी, दुर्गावती देवी, लक्ष्मी कुमारी, महामंत्री बन्दना ठाकुर एवं सभी बूथ अध्य्क्ष, प्रभारी, सभी मंच मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!