मां से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर


एटा। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर में मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरसिंहपुर निवासी 25 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र रामपाल का शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आवेश में आकर प्रेमचंद ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके गर्दन के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल युवक के भाई दिनेश ने बताया कि प्रेमचंद अक्सर शराब के नशे में मां से झगड़ा करता था। शुक्रवार सुबह भी उसने मां से विवाद और मारपीट की, जिससे परेशान होकर मां घर से बाहर चली गईं। इसी दौरान उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली।


— दिलीप सिंह
मंडल ब्यूरो, एटा (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *