चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल। एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल।। के गायक पंकज उधास 72 की उम्र में कह गए अलविदा।

श्रद्धांजलि : लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास चारण 72 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए; भारत का संगीत जगत हुआ गमगीन। वे एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर थे; वर्ष 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गए। “चिठ्ठी आई है” व चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल। एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल; जैसे संगीत ने भारत में धूम मचा दिया। उनकी बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया।

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि श्री उदास का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ; लंबे समय से वो बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। श्री उदास के निधन की खबर पता चलते ही म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया को छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से उस महान सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है। बताते चले की उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!