27 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद


बहराइच। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस ने एक युवक को 27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भारत-नेपाल बॉर्डर के पास ग्राम बलईगांव में चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पाल (20) निवासी ग्राम नहकटिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।


इस संबंध में थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 125/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा के पर्यवेक्षण में की गई।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवनीत भाष्कर, कांस्टेबल सूरज कुमार व एसएसबी बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *