14 सेकेंड की रील बनाकर युवक ने दी जान, आम के बाग में मिला शव — परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अलीगंज के नथुआपुर में एक युवक ने 14 सेकेंड की रील बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव आम के बाग में फांसी पर लटका मिला। जिसकी जानकारी परिवार को शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक के ताऊ के बेटे ने बताया कि राहुल दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

जानकारी के अनुसार मृतक ने जिस रस्सी से सुसाइड किया। उसी रस्सी से एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी पोस्ट की थी। पोस्ट में कहा कि तुम घर मत आना, नहीं तो मां तुमसे अपना बेटा मांगेगी। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

घटनास्थल पर जांच के दौरान शव के पास मिले एक बैग से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान राहुल (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र इंस्पेक्टर सिंह, निवासी ग्राम नयागांव, थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

आत्महत्या करने से पहले बनाई थी रील

परिजनों के मुताबिक मृतक दिसंबर में गांव धूवइया गांव आया था फिर चार दिन रुक कर चला गया। उसके बाद दिल्ली चला गया या अपनी बहन के यहां गया मुझे पता नहीं।

मृतक राहुल के पिता इंस्पेक्टर ने बताया मेरी लड़की ने कल मुझे फोन कर ये कहा था की घर पर पुलिस आ सकती है। राहुल लड़की को भगा ले गया। फिर शनिवार सुबह 7 बजे मृतक के पिता को गांव के युवक ने जानकारी दी। राहुल ने पेड़ से फांसी लगा ली है। पिता ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे को लड़की के परिजनों को किसी ने मार के लटका दिया। पिता का कहना है कि बेटी  के गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह वहां पर कब आता था यह मुझे जानकारी नहीं है।

मृतक ने जिस रस्सी से सुसाइड किया था उसी रस्सी से एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले पर अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया। घटना की सूचना पर थाना जसरथपुर पुलिस मौके पर गई थी, साथ ही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर गई थी, घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं, शव को कब्जे में लेकर एटा मोर्चरी भेजा गया है। मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *