अलीगंज में ज्वेलर्स कारोबारी से लूट के मामले में सक्रिय हुई पुलिस, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटा था सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग और एक लाख रुपये नकद, जल्द खुलासे के निर्देश

अलीगंज। थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स कारोबारी से तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने अलीगंज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी जुटाते हुए पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराहार गांव निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश सिंह सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार करते हैं। उनकी सर्राफा दुकान अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियान में स्थित है। पीड़ित के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद कर अपने भतीजे मोहर सिंह के साथ बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। उनके पास सोने-चांदी के आभूषणों और करीब एक लाख रुपये से भरा बैग था।

आरोप है कि रास्ते में किनौड़ी गांव से पुराहार मोड़ के पास एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आभूषणों और नकदी से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक तीनों बदमाश अलीगंज की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना अलीगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और लूटे गए माल की बरामदगी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अलीगढ़ रेंज, एसएसपी इलमारन , अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की, पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और लूट की घटना का खुलासा करने पर जोर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। अब पुलिस की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *