बहराइच आज दिनांक 01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रामगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की गहन समीक्षा की गई। सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित कर विधिसम्मत कार्यवाही के उपरांत थाना प्रभारी द्वारा फरियादियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

थाने पर आने वाले फरियादियों एवं आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
मालखाना निरीक्षण के दौरान सामान को क्रमवार एवं वर्षवार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। वहीं मेस की साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:
हवालात की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश
सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं दिशा दुरुस्त रखने के निर्देश
रजिस्टरों एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश
फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं विधिक निस्तारण करने के निर्देश
थाना परिसर एवं बैरकों की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
शौचालयों की स्वच्छता एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली गई
मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर उन्हें और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

