
संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के मेंहदूपार में आयोजित मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच में मेंहदूपार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मदुआपुर की टीम को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।टॉस जीतकर मेंहदूपार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मदुआपुर की टीम 14 ओवर के मैच में मात्र 12 ओवर ही खेल सकी और 94 रन पर ऑलआउट हो गई। मेंहदूपार के गेंदबाजों की कसी हुई और सटीक गेंदबाजी के सामने मदुआपुर के बल्लेबाज टिक नहीं सके।95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेंहदूपार की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे मुकाबले में उत्साह का माहौल बना रहा। मैच के समापन पर विजेता टीम मेंहदूपार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
