गणेश जी, काली माता, राधा-श्याम और शिव-पार्वती की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जय बालाजी म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुतियां

अलीगंज। कस्बे के नगला पड़ाव पर देर रात तक माता का जागरण आयोजित किया गया। इसमें गणेश जी, काली माता, राधा-श्याम, शंकर-पार्वती और माता रानी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

जागरण में जय बालाजी म्यूजिकल ग्रुप, बिलासड़-पुवायां की पार्टी ने प्रस्तुतियां दीं। आगरा से आए सोनू शर्मा, फिरोजाबाद से गौरी, फर्रुखाबाद से रोशनी, वृंदावन से प्रतीक रसिक और बिलासड़ से सक्षम सक्सेना ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोहा।
कार्यक्रम के आयोजक देशराज सिंह रहे। इस दौरान प्रेम चंद्र, अजीत, अमित मिश्रा, जसवंत, अश्वनी और कृष्णा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जागरण में देर रात तक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे।
