बहराइच फीस के नाम पर लाखों रुपये लेने के आरोप में संस्थान के प्राचार्य गिरफ्तार

कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के मामले में रामगांव पुलिस की कार्रवाई

बहराइच। फीस के नाम पर विद्यार्थियों से लाखों रुपये लेने और कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के मामले में थाना रामगांव पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नन्दा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नालॉजी, तैबाजोत के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सुरेन्द्र राठौर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बलरामपुर निवासी रवि प्रताप ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर संस्थान में विद्यार्थियों से फीस के नाम पर लाखों रुपये लिए जाने तथा कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर थाना रामगांव में मुकदमा संख्या 301/2026 के तहत धारा 419, 420, 467 व 468 भादंसं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संबंधित अभिलेखों की जांच और प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में नामजद प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सुरेन्द्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना रामगांव में वर्ष 2025 में भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मैनेजर सिंह, हेड कांस्टेबल तेजप्रताप चौधरी तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार चौधरी, अमित यादव, शुभम शर्मा और शोभा सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *