बहराइच में कोतवाली देहात और रामगांव दो थानों पर आदर्श मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ, महिलाओं को किया जागरूक

सुरेश यादव बहराइच:- महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर जोर, योजनाओं की दी जानकारी,मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को जनपद के नगरीय क्षेत्र में थाना कोतवाली देहात तथा ग्रामीण क्षेत्र में थाना रामगांव में आदर्श मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया। कोतवाली देहात में केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, कानूनी अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सह-नोडल अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे,महिला चौपाल में महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई

विद्यालयों-महाविद्यालयों की छात्राओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और अन्य प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान जागरूकता सामग्री वितरित कर किसी भी समस्या पर संबंधित सहायता तंत्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने महिला संबंधी शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

रामगांव पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर कोतवाल देहात दद्दन सिंह,महिला उप निरीक्षक दीपिका यादव इधर रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी,महिला उप निरीक्षक रचना सिंह,सुरेन्द्र वर्मा,शोनू यादव,नीलम व रामधीरज यादव समाजसेवी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी व समाजसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *