मलाही थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता, उत्पाद अधिनियम के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी


मोतिहारी।मलाही थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में, मालाही थाना कांड संख्या 273/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलाही थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया था।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कांड के नामजद अभियुक्त शबद नट पिता स्व. नगीना नट को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की न्यायिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है।थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह से शराबमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *