संगठित होने पर ही हो सकता है समस्याओं का समाधान-प्रमोद

दस्तावेज लेखक एसोसियेशन की बैठक में समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

अलीगंज– दस्तावेज लेखक एसोसियेशन की बैठक तहसील स्थित सभागार में आयोजित हुई बैठक हुई। बैठक में एसोसियेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक अपनी समस्याओं का समाधान नहीं करवा सकें। उन्होंने सभी से संगठित होने को कहा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि दस्तावेज लेखकों के सामने कई समस्याएं है। प्रदेश स्तर पर उनकी समस्याओं के लिए समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि दस्तावेज लेखकों के लिए एडीएम द्वारा आईडी कार्ड जारी करवाए जाएंगे। इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दस्तावेज लेखकों की सुरक्षा के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की जाएगी।
इस मौके पर दस्तावेज लेखक एसोसियेशन अलीगंज के महामंत्री जितेन्द्रनाथ सक्सेना को अलीगढ मण्डल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में अभिनव, तहसील अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सुनील सक्सेना, सुरेश चन्द्र कश्यप, पन्नालाल कश्यप, अरविन्द गुप्ता, सुरजन सिंह यादव, राजेश, अनूप सक्सेना, हिरदेश तिवारी, उदयवीर पाल, रामवीर, अनुराग यादव, लविश राठौर सहित सभी दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!