पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रही सपा

चंपतपुर और सुभानपुर में आयोजित हुई पीडीए की बैठक

संजय त्रिपाठी/नवयुग समाचार

बिल्हौर: समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां को गिनते हुए बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार जनता को परेशान कर रही है और सपाई हर मोर्चे पर जनता के साथ हैं। जनता को जागरूक करने के लिए पड़ा की बैठक आयोजित की जा रही है। 2027 के चुनाव में सबको एक जुट होकर सपा की सरकार बनानी है। यह बात बिल्हौर के चंपतपुर गांव में आयोजित पीडीए की बैठक में जिलाध्यक्ष मुनेंद्र शुक्ला ने कहीं।
युवा सपा नेता आशीष यादव (चटरू) के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र यादव ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी निर्भय सिंह ने लोगों से भाजपा की नीतियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के संविधान को कमजोर करना चाहती है। विनय कोरी ने कहा कि जनता को जुमलों की नहीं नौकरियां और व्यापार की आवश्यकता है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में सुभानपुर में आयोजित हुई पीडीए की बैठक में उन्होंने कहा कि पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराना है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सपा पूरी तरह से संघर्षरत है। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार में पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए 2027 में सपा की सरकार बनानी है। युवा नेता लोकेश अवस्थी ने भविष्य में सपा सरकार बनाने के लिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने के अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी बबलू मिश्रा, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी विजय यादव, रोहित कटियार, जिला अध्यक्ष महिला सभा अर्चना रावल, प्रदीप यादव, सविता, प्रभाकर तिवारी, हरिओम पाण्डेय, अर्पित यादव, कुनाल गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *