02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 02 अदद देशी तमंचा .12 बोर व देशी तमंचा बनाने के विभिन्न उपकरणों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश
जनपद बहराइच

प्रेस नोट क्रमांक.- 034
दिनांकः- 02.03.2025

थानाः- खैरीघाट

पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों के रोक-थाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना खैरीघाट पुलिस को मिली सफलता, मु.अ.सं. 85/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।

• घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.03.25 को थाना स्थानीय पुलिस टीम अपराध एवं अपराधियों की रोक-थाम, देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त में ग्राम पाठकपुरवा में मामूर थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति नदी के किनारे से अवैध शस्त्र निर्माण करके बोरे मे शस्त्र व उपकरण लेकर आ रहे है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मय मुखबिर खास के ग्राम लोनियनपुरवा दा० पाठकपुरवा के दीसण नदी के सोत के बगल मे आ रहे कच्चे रास्ते के बगल में मुखबिर के बताये अनुसार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा घेरघार कर, रोककर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम 1.निसार उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र मेहंदी निवासी डेयोढ़ी डीहा, थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, 2.राजेश उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र परशुराम निवासी डेयोढ़ी डीहा, थाना तम्बौर जनपद सीतापुर बताया जिनकी जामा तलाशी व अपने साथ लिये प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 02 अदद देशी तमंचा .12 बोर व देशी तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया जा रहा है।

• अभियोग का विवरण-
1. मु.अ.सं. 85/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम

• अभियुक्तगण का विवरणः-
1. निसार उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र मेहंदी निवासी डेयोढ़ी डीहा, थाना तम्बौर जनपद सीतापुर
2. राजेश उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र परशुराम निवासी डेयोढ़ी डीहा, थाना तम्बौर जनपद सीतापुर

• गिरफ्तारी का स्थान व समय
o स्थान- लोनियनपुरवा दा0 पाठकपुरवा थाना खैरीघाट
o दिनांक- 02.03.25 समय- 04.35 बजे

• बरामदगी का विवरणः-
1. दो अदद देशी तमंचा 315 बोर
2. दो अदद देशी तमंचा 12 बोर
3. एक अदद आरी बड़ी
4. एक अदद बरंगा मशीन
5. एक अदद भट्ठी
6. एक अदद पंखा
7. तीन अदद बड़ी रेती
8. तीन अदद छोटी रेती
9. दो अदद हथौड़ा
10. एक अदद 12 बोर अर्धनिर्मित बाडी
11. दो अदद स्टील का नाल
12. एक अदद इंच टेप
13. चार अदद हेक्सा ब्लेड
14. एक अदद प्लास
15. एक अदद सड़ासी
16. एक अदद छैनी
17. आठ अदद 12 बोर बनाने वाले लोहे का सांचा
18. तीन अदद सुग्गी
19. एक अदद रुखानी
20. दो अदद बड़ी प्लेट
21. नौ अदद छोटी प्लेट
22. लोहे का तार एक बण्डल
23. एक सफेद डब्बे में करीब 50 ग्राम सुहागा
24. एक डब्बे में 100 ग्राम फेवीकोल
25. एक अदद तेल डालने वाली कुप्पी
26. ग्यारह अदद छोटी बड़ी स्प्रिंग
27. बाहर अदद छोटी बड़ी स्क्रु
28. एक अदद टैगर गार्ड
29. तीन अदद टैगर
30. चार अदद बाडी का साचा
31. तेरह अदद छोटी बड़ी कील
32. एक अदद गैस बेल्डिंग तार
33. एक अदद खोखा 315 बोर
34. छ अदद आधा कटे खोखा कारतूस 315 बोर
35. एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर
36. दो अदद आधा कटे खोखा कारतूस 12 बोर
37. दो अदद छोटा नाल
38. दो अदद बोल्ट
39. तीन अदद राड
40. एक अदद रेगमाल पेपर मय साचा
41. एक अदद मार्कर
42. चार अदद पेचकस लोहे का बिना बेट का
43. एक अदद माचिस

• अपराधिक इतिहास-
1. निसार पुत्र मेहंदी
क्र. मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 62/2000 110 CRPC तम्बौर सीतापुर
2 15/2001 5 Exp Act तम्बौर सीतापुर
3 21/2001 386, 506 IPC तम्बौर सीतापुर
4 50/2001 2/3 UP Gangster Act तम्बौर सीतापुर
5 61/1998 3 Gunda Act तम्बौर सीतापुर
6 10/1991 457, 380 IPC तम्बौर सीतापुर
7 36/1992 460, 411 IPC तम्बौर सीतापुर
8 34/1993 3 Gunda Act तम्बौर सीतापुर
9 16/2001 8/20 NDPS तम्बौर सीतापुर
10 115/1994 504, 506 IPC तम्बौर सीतापुर
11 101/1997 110 CRPC तम्बौर सीतापुर
12 37/2017 3/5/25 Arms Act तम्बौर सीतापुर
13 12/2001 307 IPC तम्बौर सीतापुर
14 261/2022 325, 324, 323, 504, 506 IPC तम्बौर सीतापुर
15 19/2023 323, 504, 506, IPC तम्बौर सीतापुर

• गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरण-
1. वरि0उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह
2. उ0नि0 राजेश पाण्डेय
3. उ0नि0 महबूब आलम
4. उ0नि0 बेचन प्रसाद
5. हे0का0 धीरज गुप्ता
6. हे0का0 अरविन्द राव
7. का0 आशीष पाण्डेय
8. का0 संतोष चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *