09 किलो 900 ग्राम नाजायज चरस (कीमत करीब 04 करोड़ रूपये) के साथ 01 अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

बहराइच

दिनांकः- 05.03.2025

• थानाः- रुपईडीहा

पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पर्व होली व रमजान के अवसर पर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपराध, अपराधियों एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता, चेकिंग अभियान के दौरान 09 किलो 900 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग मु.अ.सं 051/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

संक्षिप्त विवरण- प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार मय हमराही पुलिस बल व SSB टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.03.2025 को SSB चेकपोस्ट रुपईडीहा पर नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी, कि एक व्यक्ति जिसने अपना नाम पूछने पर गोरे घर्ति मगर S/O कुम्भ घर्ति निवासी उवा वार्ड नं0 7 पालिका थवंग जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 50 वर्ष बताया, के कब्जे से 09 किलो 900 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई जिसको समय करीब 20.45 बजे SSB चेकपोस्ट रूपईडीहा से गिरफ्तार किया गया। फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 051/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त गोरे घर्ति मगर S/O कुम्भ घर्ति निवासी उवा वार्ड नं0 7 पालिका थवंग जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नामः-
o गोरे घर्ति मगर पुत्र कुम्भ घर्ति निवासी उवा वार्ड नं. 07 पालिका थवंग जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 50 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-
o 09 किलो 900 ग्राम नाजायज चरस (कीमत करीब 04 करोड़ रूपये)

गिरफ्तारी का स्थानः-
o SSB चेकपोस्ट रुपईडीहा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच

गिरफ्तारी पुलिस टीम थाना रुपईडीहाः-
1. प्र0नि0 दद्दन सिंह
2. उ0नि0 विजय कुमार
3. म0उ0नि0 दीक्षा पटेल
4. हे0का0 अभिषेकधर द्विवेदी
5. म0का0 प्रिया पाण्डेय

गिरफ्तारी टीम एसएसबीः-
1. निरीक्षक GD सत्येन्द्र कुमार सिंह
2. SI/GD(F) पवन प्रीत कौर
3. CT/GD(F) अन्जू कुमारी
4. CT/GD(F) राखी कुमारी
5. CT/GD सीमा चन्द्र
6. CT/GD(F) परमार सुमित्रा वेन
7. CT/GD डॉग हैंडलर मो0 फारुख मय डॉग नं. 679 रैंको
8. CT/GD आर वाला आजू
9. B.COY 42 BN SSB नानपारा बहराइच

मीडिया सेल, बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *