संवाददाता
नई दिल्ली:भारत-वर्ष के लगभग 30 करोड़ विद्यार्थियों को, राष्ट्र की विशिष्ट चेतना, चिन्तन, दर्शन, संस्कृति, संस्कार, परम्परा से संयुक्त करने के लिए, ‘अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड’ (International Spirituality Olympiad – ISO) एक वृहद एवम् कल्याणकारी परिकल्पना है।

इसके संस्थापक एवम् सृजनकर्ता, श्रद्धेय साईं शरणागत (श्री भाई जी) के साथ ओलम्पियाड की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ‘अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड’ के मीडिया एवं आमंत्रण समिति में Working Chairperson के रूप में शामिल हूं, वहीं मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन जोशी मीडिया समिति के Co-Chairperson हैं।
