अलीगंज सहकारी समिति में बड़ा फेरबदल: अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बर्खास्त

उच्च अधिकारियों की जांच; बलराम बने नए अध्यक्ष

अलीगंज बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) बुलाकी नगर में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं के चलते वर्तमान अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को उनके पद के अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। समिति संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से संचालक बलराम को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंप दिया है। यह कार्रवाई किसानों के तीव्र विरोध और हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद उच्च अधिकारियों की जांच के बीच हुई है।

बी पैक्स बुलाकी नगर के संचालक मंडल ने एक अहम बैठक आयोजित की, जिसमें संचालक बलराम, श्रीमती रजनेश कुमारी, सतीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह और विजयपाल मौजूद रहे। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। समिति के कार्यों में बाधा डालना। मनमानी तरीके से खाद का वितरण करना।

दबाव बनाकर गोदाम से लगभग 25,000 मूल्य की डीएपी और यूरिया खाद ले जाना, जिसका आज तक भुगतान नहीं किया गया है। संचालक मंडल ने समिति के हित में अजय प्रताप सिंह के अधिकार तुरंत समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया। संचालक सतीश चंद्र ने समिति संचालक बलराम को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी उपस्थित संचालकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। बलराम को समिति के समस्त कार्यालेखों पर कार्यभार सौंप दिया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद, फूल-मालाओं से सम्मानित किए गए नए अध्यक्ष बलराम ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं संचालक मंडल और समिति के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया। मेरी प्राथमिकता समिति के कार्यों को पारदर्शी बनाना और किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना होगी। हम सभी सदस्यों के साथ मिलकर समिति को सुचारू रूप से चलाएंगे।

विदित हो कि यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब अलीगंज क्षेत्र में खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी को लेकर किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। किसानों ने हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर की कटिंग को अधिकारियों को दिखाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

किसानों के आरोपों के बाद, उच्च अधिकारी अपर जिला सहकारी अधिकारी मंसाराम और एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन उन्हें किसानों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने खुलेआम कालाबाजारी और दो दिन तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद न मिलने की शिकायतें कीं। जिसके बाद उच्च अधिकारी द्वारा जाँच की गई जाँच सही पाए जाने पर कार्यवाही ही।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *