अपर जिला जज ने शिवांशु सुशील महाविद्यालय में फीता काटकर लीगल ऐड क्लिनिक की स्थापना की

बहराइच। जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा स्थित शिवांशु सुशील पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सुहापारा बहराइच में लीगल ऐड क्लिनिक की स्थापना की गई।अपर जिला जज बहराइच ने फीता काटकर इसका उदघाटन किया।जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त एवं निशुल्क कानूनी सलाह देना है।

ग्रामीण क्षेत्र में लीगल ऐड क्लिनिक की स्थापना से इसका लाभ निश्चित रूप से क्षेत्र को मिलेगा।लीगल ऐड क्लीनिंक (विधिक सहायता केन्द्र )की स्थापना शिवांशु सुशील महाविद्यालय में की गई जिसका उद्घाटन विराट शिरोमणी अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।इसकी स्थापना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त क़ानूनी सहायता प्रदान करना विवादों के निपटारे मे सहयोग करना खासकर घरेलू हिंसा ,भूमि विवाद वैवाहिक मामलों और सम्पति विवाद मध्यस्थता से विवादों के निपटारे में सहयोग प्रदान करना है

।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.राजेश तिवारी एवं संस्थापक आनन्द मोहन प्रधान ने सभी का अभिवादन किया।ऋषभ पाठक ने भी विद्यार्थियों को क़ानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।डॉ.पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट को लीगल ऐड क्लिनिक की कमान प्रबन्धक जी की सलाह पर सौपी गई।इस अवसर पर सम्मानित डॉ.गणेश प्रसाद ,दिलीप कुमार , अशोक शर्मा ,गंगाराम एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *