जलभराव से परेशान ग्रामीण, तहसील समाधान दिवस में उठाई स्थायी समाधान की मांग

अलीगंज  स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, डीएम ने बीडीओ को त्वरित समाधान के दिए निर्देश अलीगंज क्षेत्र के ग्राम तिसौरी स्थित प्राइमरी पाठशाला बाली गली में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।

जलभराव के कारण न केवल विद्यालय आने-जाने वाले स्कूली बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इसी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने तहसील समाधान दिवस के दौरान पर अलीगंज तहसील सभागार में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि प्राइमरी पाठशाला बाली गली में जल भराव की समस्या से स्कूली बच्चों सहित ग्राम वासियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

ग्रामीणों के अनुसार, अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे हैं। इसी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अलीगंज तहसील सभागार में जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।

शिकायती पत्र देने वालों में देशराज सिंह, उदयवीर, अर्जुन दुबे एडवोकेट, शिशुपाल, हरिवंश, उपेंद्र, सौरव, शिवम, संजीव, हेमंत, रविंद्र, छत्रपाल, संजीव कुमार, शिवम शर्मा, सौरभ शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने तत्काल बीडीओ अलीगंज शिव शंकर शर्मा को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और जलभराव की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *